Showing posts with label Clat exam admit card download. Show all posts
Showing posts with label Clat exam admit card download. Show all posts

Saturday, April 22, 2017

April 22, 2017

क्लेट के प्रवेश पत्र जारी 2252 सीटों पर होगा प्रवेश, 51 हजार देंगे परीक्षा

जोधपुर. कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (क्लेट) में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। इस बार क्लेट के माध्यम से 18 लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिए जाएंगे। इस बार महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर को भी क्लेट में जोड़ दिया गया है, इस यूनिवर्सिटी में कुल 30 सीटें हैं। इस बार क्लेट के माध्यम से 2252 सीटों प्रवेश दिया जाना प्रस्तावित है। इस बार भले ही एक लॉ स्कूल को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल गया है, लेकिन इस बार गत बार से 13 सीटें कम हो गई हैं।

देश की 18 लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए क्लेट के आयोजन की जिम्मेदारी इस बार चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना को दी गई है। परीक्षा 14 मई को होगी। शनिवार को सभी स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस बार करीब 10 हजार स्टूडेंट्स ने ज्यादा फाॅर्म भरे हैं। क्लेट विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार भले ही एक यूनिवर्सिटी क्लेट में शामिल हो रही है, लेकिन इस बार सीटें कम हो जाएंगी। क्योंकि गत बार महाराष्ट्र से मुंबई में ही प्रवेश दिए गए थे, लेकिन इस बार मुंबई की कुल सीटों में से 25 सीटों पर प्रवेश के लिए नागपुर में लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना कर दी गई है।

इस बार मुंबई में 25 व नागपुर में 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। क्लेट विशेषज्ञ सागर जोशी ने बताया कि इस बार देश की 7 लॉ यूनिवर्सिटी ने सीटों के आवंटन में श्रेणीवार कुछ बदलाव किए हैं, जिसकी वजह से सीटों में कमी आएगी। इन विश्वविद्यालयों में हैदराबाद, कोच्चि, गुवाहाटी, विशाखापट्नम, महाराष्ट्र, लखनऊ व रायपुर की यूनिवर्सिटी शामिल है।
*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭*


About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags