Showing posts with label JEE MAINS ANSWER KEY. Show all posts
Showing posts with label JEE MAINS ANSWER KEY. Show all posts

Monday, April 17, 2017

April 17, 2017

जेईई मेन की आंसर की मंगलवार से होगी जारी, 22 तक स्टूडेंट दे सकेंगे आपत्ति

जयपुर / अजमेर।  सीबीएसई द्वारा देशभर में आयोजित हुई जेईई मेन 2017 की आंसर की स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए वेबसाइट पर 18 से 22 अप्रैल तक प्रदर्शित की जाएंगी। स्टूडेंट प्रति प्रश्न एक हजार रुपए का शुल्क जमा करा कर 22 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जानिए और इस बारे में ....

- सीबीएसई की ओर से अजमेर समेत देशभर में जेईई मेन पेन व पेपर आधारित परीक्षा का आयोजन किया गया है। जेईई मेन के प्रथम पेपर की पेन एवं पेपर आधारित परीक्षा की उत्तर कुंजी, स्कैनर द्वारा पढ़े गए रेस्पॉन्स (काले गोलों) के विवरण एवं उत्तर शीटों (ओएमआर शीटों) की छवियां तथा कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तर कुंजी 18 से 22 अप्रैल के दौरान वेबसाइट  www.jeemain.nic.in पर प्रदर्शित की जाएंगी। ऐसे में स्टूडेंट्स जो स्कैनर द्वारा पढ़े गए गोलों से संतुष्ट नहीं हैं, वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर तथा एक हजार रुपए प्रति प्रश्न का भुगतान कर 22 अप्रैल तक चुनौती दे सकेंगे।
- एक बार शुल्क देने के बाद वापस नहीं किया जाएगा। हां, किसी उम्मीदवार की चुनौती स्वीकार होती है, तो उसे शुल्क वापस किया जा सकेगा। भुगतान ऑनलाइन ही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
  कंप्यूटर आधारित परीक्षा 8 व 9 अप्रैल को होगी
- सीबीएसई द्वारा जेईई मेन कंप्यूटर आधारित परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। अपेक्षित होने पर दूसरी पारी दोपहर दाे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जा सकती है। तीन घंटे की अवधि का यह पेपर होगा और बीई व बीटेक के लिए इस परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा में भी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित के पेपर होंगे।
27 अप्रैल को घोषित हो सकता है परिणाम
- सीबीएसई की ओर से आयोजित जेईई मेन 2017 के सभी उम्मीदवारों के पेपर प्रथम का स्कोर व रैंक 27 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। इस स्कोर में जेईई एडवांस्ड 2017 में शामिल होने के लिए अर्हता प्राप्त करने वालों की स्थिति के साथ जेईई मेन के पेपर प्रथम में प्राप्त वास्तविक अंक शामिल होंगे। बशर्ते की पात्रता की अन्य शर्तें पूरी करते हों। रैंक कार्ड पर अखिल भारतीय रैंक तथा अखिल भारतीय कैटेगरी का उल्लेख किया जाएगा।

*👬📚 एजुकेशन न्यूज ग्रुप 📚👫*  


About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags