Showing posts with label Model School News. Show all posts
Showing posts with label Model School News. Show all posts

Wednesday, April 19, 2017

April 19, 2017

मॉडल स्कूल में इस सत्र से 11वीं में भी प्रवेश

भास्कर न्यूज| ब्यावर
जिलेके पहले मॉडल स्कूल में अब विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा के बाद 11वीं में भी अध्ययन की सुविधा मिलने जा रही है। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल अत्याधुनिक तकनीक से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने काे तैयार है। जिले के राजकीय मॉडल स्कूल मसूदा में सत्र 2017-18 में 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में 80 सीटाें पर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रवेश कक्षा 10वीं की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इसमें सेक्शन ‘ए’ में गणित विषय की 40 सीटें सेक्शन ‘बी’ में गणित एवं जीव विज्ञान विषय की 40 सीटें होगी।

प्रयोगशालाभी हो रही तैयार : मॉडलस्कूल में सीबीएसई के नियमों के अनुसार चार सुसज्जित लैब तैयार की जा रही है। इसमें रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र जीव विज्ञान के लिए आठ लाख रुपए की लागत से लैब तैयार की जा रही है। लैब में छात्रों के प्रयोग करने के लिए हर प्रकार के आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे।

सीजीपीएके आधार पर मिलेगा प्रवेश

मॉडलस्कूल के 33 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। इनमें से 6.4 सीजीपीए लाने वाले छात्रों को ही कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य बोर्ड के छात्रों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए गणित विज्ञान संकाय के लिए मॉडल स्कूल के छात्राें के लिए 7.0 सीजीपीए बी टू ग्रेड यानी 61 से 70 प्रतिशत होना जरूरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रों के विज्ञान गणित के छात्राें के समेकित 66.5 गणित विज्ञान के लिए 65 प्रतिशत अनिवार्य होंगे। अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड के छात्रों के लिए 7.6 सीजीपीए 72.2 प्रतिशत या गणित-विज्ञान के लिए बी वन ग्रेड (71-80 प्रतिशत) होना चाहिए है। वहीं मेरिट लिस्ट में खेलकूद, एनसीसी, स्काउट में राष्ट्रीय, राज्य जिला स्तर विजेता खिलाड़ियों को अंक ग्रेड पाइंट में छूट दी जाएगी।

अधिकआयु वाले विद्यार्थी को मिलेगी प्राथमिकता : प्रवेशप्रक्रिया के तहत दो या दो से अधिक अभ्यर्थी ने एक ही समान सीजीपीए प्राप्त किए तो ऐसे अभ्यार्थियों की आपस में योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

^मॉडल स्कूल में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रवेश नीति के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। दसवीं का परिणाम आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। पहली बार स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू हो रहा है। इसके लिए लैब भी तैयार की जा रही है। एक जुलाई से शुरू होने जा रहे नियमित अध्यापन कार्य के लिए शिक्षा स्कूल जयपुर में 7 विभिन्न विषय के व्याख्याताओं के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित होने जा रहे है।- नरेन्द्रचौधरी, संस्था प्रधान, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, मसूदा

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags