Showing posts with label Sanskrit Education. Show all posts
Showing posts with label Sanskrit Education. Show all posts

Wednesday, April 26, 2017

April 26, 2017

खुश खबरी: राज्य सरकार 3290 संस्कृत शिक्षकों की करेगी भर्ती


कोटा.

-2400 अध्यापक और 690 वरिष्ठ अध्यापको की होगी भर्ती

-विधायक संदीप शर्मा के प्रश्न के जवाब में संस्कृत शिक्षा मंत्री का जवाब

राज्य सरकार, संस्कृत शिक्षा विभाग में जल्दी ही 2400 अध्यापकों और 690 वरिष्ठ अध्यापकों तथा 42 प्रधानाध्यापक व प्रवेशिका के पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह जानकारी विधायक संदीप शर्मा के अतारांकित प्रश्न के जवाब में संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने दी है।

विधायक शर्मा ने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से कोटा संस्कृत महाविद्यालय का मामला उठाया। विधायक ने राज्य सरकार से पूछा कि संस्कृत महाविद्यालय कोटा की स्थापना से लेकर अब तक महाविद्यालय को विकास कार्यों के लिए कितनी राशि प्राप्त हुई। जवाब में मंत्री ने बताया कि महाविद्यालय को 10 वीं योजना में 1,55,366 रुपए , 11 वीं योजना में 47,24,107 रुपए तथा 12 वीं योजना में 23,14,400 रुपए स्वीकृत हुए।

संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रश्न पर मंत्री ने बताया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों में छात्रों का रुझान पैदा हो और छात्र संख्या में वृद्धि हो, इसके लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण, कार्यशालाओं का आयोजन लगातार तीन वर्षों से किया जा रहा है।

Saturday, April 22, 2017

April 22, 2017

संस्कृत शिक्षा में पदोन्नति से 119 स्कूल प्रधानाचार्य बने

अजमेर| संस्कृतशिक्षा विभाग में 119 स्कूल प्रधानाचार्यों के पदस्थापन के आदेश जारी हुए हैं। स्कूल प्राध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ पातेय वेतन पर कार्यरत स्कूल प्राचार्य एवं कॉलेज व्याख्याता भी इसमें शामिल हैं। अब तक स्कूलों में पातेय वेतन पर ही कुछ प्रधानाचार्य कार्यरत थे। राजस्थान संस्कृत शिक्षा सामान्य विषय संघ के प्रदेश प्रवक्ता सूरज करण बोहरा के अनुसार निदेशालय संस्कृत शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस पदोन्नति में सामान्य विषय प्राध्यापकों प्रधानाध्यापकों को शामिल नहीं करने, 20 से भी अधिक रिट पिटीशन एवं माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहने जैसे मुद्दों पर सरकार को विचार करना चाहिए।
*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭*


About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags