Wednesday, April 26, 2017

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा:683 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे

बूंदी| वरिष्ठअध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्वक हो गई। निगरानी के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सभी एसडीएम के नेतृत्व में उड़नदस्तों का गठन किया गया था, जो पूरे समय परीक्षा केंद्रों के निगरानी में लगे रहे। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 25 केंद्र बनाएं गए थे।

सामान्य ज्ञान की प्रथम चरण की परीक्षा में कुल पंजीकृत 5 हजार 996 में से 5 हजार 313 ने परीक्षा दी। 683 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थियों का अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी सीनियर सैकंडरी स्कूल इम्मानुएल मिशन सीनियर सैकंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र थे। परीक्षा का दूसरा चरण एक मई को होगा।

पेपर देने के बाद बाहर निकलती भीड़ से जाम के हालात बन गए।

No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags