Sunday, April 16, 2017

फेरबदल : समन्वित माध्यमिक स्कूलों में 91 पद समाप्त

बीकानेर ।
वर्ष 2016-17 में राज्य में 6 जिलों की माध्यमिक स्कूलों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में समन्वित किए जाने के कारण इन जिलों की माध्यमिक स्कूलों से 137 विभिन्न कार्मिकों के पदों को प्रत्याहारित कर लिया गया है इनमें मंत्रालयिक कर्मचारियों से लेकर प्रधानाध्यपक के पद शामिल है।

माध्यमिक शिक्षा के वित्तीय सलाहकार राजकुमार दाधीच ने एक आदेश जारी कर इन माध्यमिक स्कूलों से 137 पद प्रत्याहारित करने तथा माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने पर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में  46 विभिन्न कार्मिकों के पद आवंटित किए है।

सबसे ज्यादा भरतपुर में पद समाप्त
- 32 पद भरतपुर जिले में समाप्त किए गए
- 13 कार्मिकों के पद चूरू में समाप्त किए
- 13 कार्मिकों के पद सीकर में समाप्त किए
- 10 कार्मिकों के पद बाड़मेर में समाप्त किए
- 12 कार्मिकों के पद जयपुर में समाप्त किए
- 11 कार्मिकों के पद कोटा में समाप्त किए

विभिन्न पदों के कार्मिक होंगे प्रभावित
उमा में क्रमोन्नत करने पर उमा विद्यालयों में  46 विभिन्न कार्मिकों के पद आवंटित किए है। इनमें सहायक कर्मचारियों, कनिष्ठ लिपिकों, अध्यापकों, शारीरिक शिक्षकों, वरिष्ठ अध्यापकों व प्रधानाध्यपक स्तर के कार्मिक शामिल है। अधिशेष 91 कार्मिक अन्यत्र होंगे समायोजित।

जिला प्रत्याहारित पद आवंटित पद शेष समाप्त पद
भरतपुर 56 24 32
चूरू 14 1 13
सीकर 16 3 13
जयपुर 16 4 12
कोटा 18 7 11
बाड़मेर 17 7 10
योग 137 46 91

*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags