Wednesday, April 26, 2017

सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा आज से

कोटा .

पहले दिन 18 हजार 936 एवं दूसरे दिन 16 हजार 128 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सैकंड ग्रेड टीचर के 6 हजार 468 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से माध्यमिक शिक्षा सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा- 2016 की शुरुआत बुधवार से शुरू होगी। पहले चरण में सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नरेन्द्र गहलोत ने बताया कि पहला पेपर बुधवार एवं दूसरा एक मई को होगा।

पहले दिन कोटा में कुल 60 परीक्षा केन्द्रों पर 18 हजार 936 अभ्यर्थी जीके ग्रुप फस्र्ट की परीक्षा देंगे। एक मई को 47 परीक्षा केन्द्रों पर 16 हजार 128 अभ्यर्थी जीके ग्रुप सैकण्ड की परीक्षा देंगे। दोनों दिन परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। राज्य भर में करीब 9 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में नकल आदि की रोकथाम के लिए 10 फ्लाइंग यानी सतर्कता दल गठित किए गए हैं। इसके अलावा 38 ऑब्जर्वर होंगे।

अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा

- अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक घंटे पूर्व प्रवेश पत्र के अतिरिक्त फोटो युक्त मूल पहचान पत्र लेकर उपस्थित होना होगा।

- परीक्षा केन्द्र में मोबाइल, ब्लूटूथ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्र ले जाना वर्जित होगा।

ट्रेन की छत पर चढ़े तो परीक्षा से वंचित

आयोग ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि ट्रेन की छत एवं पायदान पर यात्रा करना कानूनी अपराध है। ऐसा पाए जाने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।


No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags