Saturday, April 15, 2017

पीईईओ के लिए शाला दर्पण पर मॉड्यूल शुरू, ऑनलाइन भेजनी होगी सभी सूचनाए

जोधपुर| पदेनपंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर नया मॉड्यूल शुरू किया गया है। सभी पीईईओ को इसी पर सूचनाएं भेजनी होगी। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ. जोगाराम की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार “पीईईओ द्वारा किए जाने वाले कार्य’ मॉड्यूल में संबंधित अधिकारी अपने द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों की सूचनाएं ऑनलाइन भेजेंगे। इनमें अधीनस्थ संस्था प्रधानों के साथ परिचयात्मक बैठक, अधीनस्थ स्कूलों का अवलोकन, कार्यरत प्रधानाध्यापकों का समन्वयन के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाने, एसएमसी सदस्यों से संपर्क कर अध्यक्षों के मोबाइल नंबरों का संकलन करने, अकादमिक मॉनिटरिंग के लिए अधीनस्थ स्कूलों के सभी शिक्षकों का वाट्सएप ग्रुप तैयार करने सहित अन्य सूचनाएं अपडेट करनी होगी। इसके लिए पीईईओ लॉगइन में उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली स्कूलों के नाम मिल जाएंगे। 

👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭


No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags