Wednesday, April 19, 2017

शैक्षणिक संस्थानों में सिफारिशों को लागू करने के लिए सातवें वेतन समीक्षा आयोग ने एचआरडी मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट पेश की

श्री प्रकाश जावड़ेकर ने विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षकों को उनके वेतन संबंधी मामलों में न्याय मिलने का आश्वासन दिया 

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालय और कॉलेजों की शिक्षक बिरादरी एवं कर्मचारियों को उनके पारिश्रमिक संबंधी मामलों में न्याय मिलने का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सिफारिशों को लागू करने के लिए सातवें वेतन समीक्षा आयोग ने मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। तदनुसार सचिव, उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति में वित्त मंत्रालय और अन्य संबंधित कार्यालयों के अधिकारी शामिल होंगे और यह अपनी अंतिम सिफारिशें पेश करेगी, जो कैबिनेट की बैठक में रखी जाएंगी। 

श्री प्रकाश जावडेकर ने उम्मीद जताई कि प्रोफेसरों, स्टाफ और शिक्षा क्षेत्र के हर व्यक्ति को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों को संशय है कि सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है या नहीं, मुझे उनके संदेह को दूर करने दें। हम पहले से ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर चुके हैं और जल्द ही उन्हें अच्छी खबर मिलेगी।’ उन्हों ने शिक्षक बिरादरी से सभी स्तरों पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने और अध्ययन, परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अधिक प्रयास करने का आग्रह किया। 


*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags