Wednesday, April 26, 2017

जुलाई में शुरू होगी नेट की परीक्षा

नई दिल्ली (संवाददाता)। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा :नेट: को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने फैसला किया है कि सीबीएसई जुलाई में यह परीक्षा कराएगी। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी की जा सकती है।जूनियर रिसर्च फेलोशिप और विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने की पात्रता के लिए हर साल जुलाई और दिसंबर में यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड :सीबीएसई: ने पिछले साल परीक्षा कराने में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के समक्ष असमर्थता जताते हुए कहा था कि उस पर अन्य परीक्षाओं के आयोजन का काम भी है।

मंत्रालय ने इस संबंध में कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया, वहीं सीबीएसई ने अभी तक जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी नहीं की है जो सामान्य तौर पर हर साल अप्रैल के पहले सप्ताह में कराई जाती है।

पिछले सप्ताह कई छात्रों ने यूजीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि परीक्षा को लेकर अनिश्चितता समाप्त की जाए और अधिसूचना जारी की जाए।


No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags