Wednesday, April 26, 2017

स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को नहीं भरा तो होगी तालाबंदी

पांचू | राजकीयउत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय ,पांचू ढाणी में पिछले कई महीनों से शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था बाधित को लेकर स्कूल एसएमसी अध्यक्ष खेराज राम गोदारा ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर एवं शिक्षा मंत्री को भेजकर इस समस्या के बारे में अवगत करवाया।

पत्र में बताया कि पांचू ढाणी के इस उत्कृष्ट विद्यालय में कुल स्वीकृत पद 10 तृतीय श्रेणी अध्यापक में से चार पद लंबे समय से रिक्त है। प्रधानाध्यापक एवं पीटीआई का भी पद खाली है। अभी विद्यालय में कार्यरत छह अध्यापकों में से तीन प्रतिनियुक्ति पर है तथा दो अध्यापकों को मास्टर ट्रेनिंग के लिए डीआईईटी बीकानेर भेज दिया गया है। ऐसे में विद्यालय में कुल 309 बच्चों की शिक्षण व्यवस्था एक अध्यापक के भरोसे चल रही है। विद्यालय में अभी बच्चों की परीक्षाएं चल रही है। साथ ही अन्य कार्यों के चलते बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बंद है। जबकि राज्य सरकार के नियमानुसार उत्कृष्ट विद्यालय से अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर नहीं लगाया जा सकता।एसएमसी अध्यक्ष गोदारा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था बाधित के बारे में हमने ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लालचंद नहलिया एवं नोडल अधिकारी मनजीत मेहरडा को अवगत करवा दिया लेकिन विद्यालय में लगे शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेज रहे हैं, जिससे उत्कृष्ट विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था खराब हो रही है। वही नए सत्र में अभिभावक बार-बार नामांकन करवाने के लिए स्कूल में चक्कर निकाल रहे है।

गोदारा ने ज्ञापन में चेतावनी दी कि स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने प्रतिनियुक्ति पर गए शिक्षकों को वापस शीघ्र नहीं लगाया गया तो स्कूल पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags