Showing posts with label Pali news. Show all posts
Showing posts with label Pali news. Show all posts

Tuesday, May 2, 2017

May 02, 2017

ये स्कूल में पढ़ाते हैं, लेकिन उधार रुपए लेकर घर चलाते हैं


पाली. सरकारी स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान के वेतन मद में नियुक्त जिले के तीन हजार 282 शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। शिक्षक गुहार लेकर बीईईओ व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे है। जहां उनको राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा अप्रेल से कार्य ऑनलाइन करने का जवाब मिल रहा है। लेकिन, वेतन कब मिलेगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। एेसे में शिक्षकों को अपनी जमा पूंजी से या उधार रुपए लाकर घर खर्च चलाना पड़ रहा है।

11 करोड़ रुपए चाहिए एक माह के

जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त 1661 और उच्च प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त 1286 शिक्षकों के साथ 335 संस्था प्रधानों को एक माह का वेतन देने के लिए करीब 11 करोड़ रुपए का बजट चाहिए। अब मार्च व अप्रेल दो माह का वेतन नहीं मिलने से सर्व शिक्षा अभियान को करीब 22 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। इसके अलावा शारीरिक शिक्षकों के साथ अन्य शिक्षक भी इस मद में कार्यरत है।

विवाह का सीजन होने से अधिक परेशानी

होली के बाद से मेलों व उत्सवों का सीजन चल रहा है। हाल ही में अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में विवाह हुए थे। जो अभी भी चल रहे है। एेसे में जिन शिक्षकों के घरों में विवाहोत्सव व अन्य धार्मिक कार्यक्रम थे। वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।

पहले यह थी व्यवस्था

पहले सर्व शिक्षा अभियान की ओर से शिक्षकों का वेतन हर माह बनाकर जिला कोष कार्यालय भेजा जाता था। जहां से शिक्षकों की वेतन राशि उनके खालों में जमा करवाई जाती थी। ऑनलाइन का कार्य शुरू करने से मार्च से अब तक वेतन देने की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है।

पे मैनेजर का कार्य चल रहा

सर्व शिक्षा अभियान के वेतन मद के शिक्षकों का वेतन पे मैनेजर का ऑनलाइन कार्य पूरा होते ही कर दिया जाएगा। अभी यह कार्य चल रहा है। इस करण वेतन देने में देरी हुई है।

गोरधनलाल सुथार, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक, पाली

Sunday, April 23, 2017

April 23, 2017

अपना बच्चा, अपना विद्यालय से बढ़ेगा नामांकन

पाली. सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के ढोल तो हर साल बजते है, लेकिन नामांकन में बढ़ोतरी आशानुरूप नहीं होती है। एेसे में इस बार 'अपना बच्चा, अपना विद्यालय' थीम पर अभियान चलाया जाएगा। इससे अनाम व ड्रॉप आउट बालक-बालिकाओं को स्कूल से जोडऩे के साथ सामान्य विद्यार्थियों को प्रवेश देकर नामांकन में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए पहली बार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए लक्ष्य तय किए गए है।

इनका लेंगे सहयोग

अभियान में विद्यालय प्रबंधन कई लोगों का सहयोग लेगा। इसमें ब्लॉक प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, सतत शिक्षा विभाग, शिक्षाविदों, प्रबुद्ध नागरिकों, भामाशाहों व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा।

26 से शुरू होगा पहला चरण

प्रवेशोत्सव का पहला चरण 26 अप्रेल से शुरू होगा। इसमें पहले दिन विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रवेशोत्सव के तहत किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अभियान के दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों व बच्चों के साथ रैली निकाली जाएगी। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत 28 अप्रेल को किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक 29 अपे्रल को, बाल सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम 1 मई को, खेलकूद प्रतियोगिता व शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन 2 मई को किया जाएगा। बच्चों को 3 मई के दिन स्थानीय दर्शनीय स्थलों पर ले जाया जाएगा। नव प्रवेशित विद्यार्थियों व अभिभावकों का स्वागत 4 मई को किया जाएगा। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण 5 को करने के बाद छह को बच्चों की टोलियां बनाकर अभिभावकों से सम्पर्क किया जाएगा। इसके बाद 8 से 10 मई तक समस्याओं का समाधान करने के साथ अभियान के दौरान किए कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

अलग-अलग लक्ष्य तय

हर स्कूल के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किए गए हैं। इसकी सूची भी तैयार कर ली गई है। नामांकन वृद्धि के लिए एेसा पहली बार किया गया है। लक्ष्य से कम उपलब्धि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

गोरधनलाल सुथार, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक, पाली

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags