Monday, April 17, 2017

नीट प्रवेश पत्र अब 22 को, बड़ी संख्या में मिले प्रवेश पत्रों के कारण बढ़ानी पड़ी तारीख

जयपुर / अजमेर।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सात मई को हाेने वाली नीट 2017 के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अब 22 अप्रेल को जारी किए जाएंगे। पहले सीबीएसई ये प्रवेश पत्र 15 अप्रेल को जारी करने वाली थी। सीबीएसई ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जानिए और इस बारे में ....


- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नीट 2017 में 25 से अधिक आयु के विद्यार्थियों के आवेदन भी स्वीकार किए गए हैं।
- ये आवेदन पत्र बड़ी संख्या में मिले हैं। इसे देखते हुए अब प्रवेश पत्र 22 अप्रेल को जारी किए जाएंगे। सीबीएसई ने नीट के बुलेटिन में प्रवेश पत्र 15 अप्रेल को जारी करने की तिथि दे रखी है, लेकिन 15 अप्रेल को सीबीएसई ने प्रवेश पत्र जारी नहीं किए।

- इससे देशभर में विद्यार्थियों व अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बन गई। अब सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि 22 अप्रेल को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।


👬📚 एजुकेशन न्यूज ग्रुप 📚👫


No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags