Tuesday, April 18, 2017

2500 एचएम आैर लेक्चरर प्रमोट होकर बनेंगे प्रिंसिपल

माध्यमिकशिक्षा विभाग में करीब 2500 एचएम और लेक्चरर को प्रमोट कर प्रिंसिपल बनाया जाएगा। प्रधानाचार्य पदों पर चयन वर्ष 2017-18 की डीपीसी की तिथि निर्धारित हो गई है।

आरपीएससी सदस्य के.आर.बगड़िया की अध्यक्षता में अजमेर में 20 अप्रैल को होने वाली विभागीय पदोन्नत समिति की बैठक में तीन साल अनुभव वाले पोस्ट ग्रेजुएट एचएम और पांच साल अनुभव वाले लेक्चरर का प्रिंसिपल पदों के लिए चयन होगा। प्रधानाचार्य के कुल पदों में 67 प्रतिशत लेक्चरर और 33 प्रतिशत एचएम पदोन्नत करने का प्रावधान है। पिछली डीपीसी में विभाग को निर्धारित संख्या में पात्र एचएम नहीं मिल पाए थे। इसलिए एचएम कोटे पद खाली रह गए थे। लिहाजा इस डीपीसी में उन पदों को भी शामिल किया जाएगा। विभागीय पदोन्नत समिति की इस बैठक माध्यमिक शिक्षा निदेशक बी.एल.स्वरण सहित कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के प्रशासनिक विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आरपीएससी से अनुमोदन होने के बाद चयनित प्रिंसिपलों को काउंसलिंग कर पदस्थापन दिया जाएगा।

👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭


No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags