Tuesday, April 18, 2017

अब प्रारंभिक सेटअप के शिक्षक भी होंगे कम्प्यूटर में दक्ष

माध्यमिकके बाद अब प्रारंभिक सेटअप में कार्यरत समस्त शिक्षकों को कम्प्यूटर में दक्ष करने की कवायद शुरू हो गई है।

राज्य के प्राथमिक-उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में काम करने वाले समस्त श्रेणी के शिक्षकों को आरकेसीएल से 90 दिन का कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। यह ट्रेनिंग सभी के लिए आवश्यक की गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पी.सी.किशन ने इस संबंध में समस्त डीईओ प्रारंभिक को आदेश जारी किए हैं। प्रारंभिक सेटअप के जिन शिक्षकों ने अब तक कम्प्यूटर का कोर्स नहीं किया है उन्हें शाला समय के बाद यह ट्रेनिंग लेनी होगी। इसके लिए समस्त बीईईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीईईओ को स्वीकृति प्राप्त कर शिक्षकों को आरकेसीएल से कम्प्यूटर का कोर्स करना होगा। हालांकि शिक्षकों की ओर से दिए गए शुल्क का नियमानुसार उन्हें वापस पुनर्भरण किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रारंभिक सेटअप में सैकंड ग्रेड शिक्षकों के 19,500 और थर्ड ग्रेड शिक्षकों के 1.76 लाख पद स्वीकृत है। इनमें सैकंड ग्रेड के 9,800 और थर्ड ग्रेड के करीब 52 हजार पद रिक्त है।

👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭


No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags