Wednesday, April 26, 2017

आसान पेपर से राहत, कटऑफ बढ़ाएगा टेंशन

कोटा
द्वितीय ग्रेड अध्यापक परीक्षा शुरू, पहले दिन जीके ग्रुप फस्र्ट का पेपर हुआ

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश में द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 6 हजार 468 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को परीक्षा हुई। पहले दिन सामान्य ज्ञान ग्रुप फस्र्ट का पेपर हुआ। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नरेन्द्र गहलोत ने बताया कि पहले पेपर के लिए कोटा में कुल 60 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। 

परीक्षा के लिए कुल 19 हजार 194 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 16 हजार 431 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं 10 फ्लाइंग टीमों ने परीक्षा केन्द्रों की जांच की। वहीं परीक्षा से पूर्व केन्द्रों के बाहर अभ्यर्थियों की की गहन तलाशी ली गई। मोबाइल एवं अन्य संदेहास्पद वस्तुओं को बाहर ही रखवा लिया गया। अब ग्रुप सैकण्ड का पेपर एक मई को होगा।

सरल रहा पेपर

जैसे ही परीक्षार्थी बाहर आए तो किसी का चेहरा मुस्कराता हुआ तो किसी का मायूस नजर आया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर तो सरल आया और कोई प्रश्न आउट आफ कोर्स नहीं आया। पेपर सरल आने के कारण अब कट ऑफ भी अधिक होगी।

दिव्यांग भी पहुंचे पेपर देने

परीक्षा देने के लिए दिव्यांग भी पहुंचे। कोई अपनी बहन तो कोई अपने माता पिता के साथ आए। जो लोग परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में असमर्थ थे। वह अपने परिजनों की मदद से परीक्षा कक्ष तक पहुंचे। छबड़ा निवासी राकेश मालव दिव्यांग होने के कारण चलने में असमर्थ है। भतीजा अनिल मालव उनको कंधों पर बिठाकर परीक्षा दिलाने के लिए लाया।


No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags