Wednesday, April 26, 2017

जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे CANDIDATES के लिए बड़ी खबर, पढें कब होगी परीक्षा

अजमेर.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए 21 मई को जेईई एडवांस परीक्षा होगी। यह परीक्षा आईआईटी मद्रास कराएगा। ऑनलाइन पंजीयन 28 अप्रेल से शुरु होंगे।

सीबीएसई के तत्वावधान में हुई जेईई मेन्स में उत्तीर्ण करीब 2.20 लाख विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देंगे। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन 28 अप्रेल से 2 मई तक होंगे।

 विलम्ब शुल्क के साथ 3 और 4 मई तक पंजीयन कराए जा सकेंगे। इसमें भारत सहित नेपाल, श्रीलंका, भूटान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालद्वीव, अफगानिस्तान और अन्य देशों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

जेईई एडवांस के लिए शुल्क

महिला अभ्यर्थी-1200 रुपए

एससी/एसटी-1200 रुपए

अन्य सभी अभ्यर्थी-2400 रुपए

सार्क देश के लिए शुल्क-135 अमरीकी डॉलर

No comments:

Post a Comment

About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags