Showing posts with label JEE MAINS Result. Show all posts
Showing posts with label JEE MAINS Result. Show all posts

Tuesday, May 2, 2017

May 02, 2017

नौ छात्रों का आईआईटी मैन परीक्षा में चयन

karauli

हिण्डौनसिटी ञ्च पत्रिका. स्थानीय केशव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल के नौ छात्र-छात्राओं ने  आईआईटी की मैन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। छात्र रजनेश कुमार ने एसटी वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर 54वी रैंक प्राप्त की है। स्कूल के निदेशक ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि 17 छात्राओं ने आईआईटी मैन की परीक्षा दी, जिसमें से नौ छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।

सफल विद्यार्थियों में रजनेश कुमार मीणा, अभिषेक शर्मा, भारती मंगल, सचिन व्यास, सविता सोलंकी, विनय कुमार, सीमा कुमारी, सौरभ तथा राहुल सिंह शामिल थे।

इधर स्कूल के प्रधानाचार्य रामसिंह भारद्वाज, व्याख्याता कुश कुमार डागुर, संतोष गुप्ता, राम चौधरी, हनुमान दास तथा हेमसिंह ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताई है। 

Sunday, April 30, 2017

April 30, 2017

उदयपुर के कल्पित को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा, जेइई मेन्स टॉप करने पर भिजवाया आईपेड


जेईई मेन एग्जाम में ऑल इंडिया टॉप करने वाले उदयपुर के कल्पित वीरवाल को बधाई संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने आईपेड 2 उपहार स्वरूप भेजा है। इस उपहार को लेकर कलक्टर रोहित गुप्ता, एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल कल्पित के पुराना आरटीओ ऑफिस स्थित मकान पर पहुंचे और बधाई दी। 

मिठाई के साथ कल्पित और उसके पिता पुष्कर वीरवाल, मां पुष्पा वीरवाल को कलक्टर एसपी ने सरकार की ओर से इस कामयाबी के तौर पर बधाई दी। कल्पित और उसके पेरेंट्स केा मिठाई खिलाई। कल्पित को शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी की ओर से भी बधाई दी गई। गौरतलब है कि कल्पित वीरवाल ने जेईई मेन एग्जाम में 360 में से 360 अंक लाकर इतिहास रच दिया है। कल्पित अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटा हुआ है। सीएम से पुरस्कार पाकर कल्पित बेहद खुश दिखा।


Thursday, April 27, 2017

April 27, 2017

जेईई मैन्स में बीकानेर के रितेश कुमार की 42वीं रैंक

जेईईमैन्स परीक्षा में बीकानेर के रितेश कुमार ने जनरल में अखिल भारतीय स्तर पार 42वीं रैंक हासिल की है। रितेश के 360 में 328 नंबर आए हैं। इस परीक्षा में करीब साढ़े बारह लाख स्टूडेन्ट्स बैठे थे। 

अपनी सफलता पर उत्साहित रितेश ने भास्कर से बातचीत में कहा, सफल होने के लिए हार्ड कंपीटिशन के दौर में भी अपने आप को कूल रखना पड़ता है। इसके लिए यह जरूरी यह है कि आप जो भी काम कर रहे हो उसमें इंजाय करें। ऐसा करने से काम का प्रेशर केवल कम हो जाता है बल्कि उसको करते समय खुशी मिलती है। कम्प्यूटर साइंस के क्षेत्र में वह देश का नाम रोशन करना चाहता है इसलिए यह सब्जेक्ट चुना। रितेश के पिता जितेन्द्र प्रकाश किसान और मां सुनीता कुमारी रेलवे हॉस्पिटल में मैटर्न है। रितेश बताते हैं कि मम्मी-पापा तो उसे पढ़ने के लिए तैयार रहने में मदद करते थे और दीदी हर कांसेप्ट पर कंसीट्रेट करने में मदद करती थी। विदित रहे कि रितेश ने जेईई मैन्स की तैयारी कांसेप्ट इंस्टीट्यूट से की थी। 
April 27, 2017

कोटा में बजे खुशियों के ढोल, जेईई मेंस में कल्पित ने रचा इतिहास

कोटा. ज्वाइंट इंट्रेन्स एग्जाम जेईई मेंस में उदयपुर के  छात्र कल्पित वीरवाल ने इतिहास रचा है। इतिहास में पहली बार उन्होंने 360 अंकों में से 360 अंक प्राप्त किए हैं।

इस छात्र ने उदयपुर में ही कोटा के कोचिंग संस्थान की ब्रांच से तैयारी की थी। उधर, कोटा कोचिंग संस्थानों में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी बड़ी संख्या में इस परीक्षा में सफलता मिली है।

सीबीएसई की ओर से गत 2 अप्रेल को ऑफलाइन और 8 अप्रेल को ऑनलाइन एग्जाम आयोजित किया गया था। जेईई मेंस का परिणाम घोषित होने के साथ ही सीबीएसई ने जेईई एडवांस के लिए सफल होने वाले 2 लाख 20 हजार स्टूडेंट की सूची भी जारी कर दी है।

इस स्कोर में अंकों के साथ स्टेट्स भी दिया है। इससे पता चला जाएगा कि स्टूडेंट सफल रहा या नहीं।

कोटा में जश्र का माहौल

जेईई मेंस का परिणाम आने के साथ ही कोटा में जश्र का माहौल हो गया। कोचिंग क्षेत्र में उत्साहित छात्र सड़कों पर निकल आए। उन्होंने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। जोरदार आतिशबाजी की। बड़ी संख्या में कोटा के छात्रों के सफल होने पर संचालकों ने भी इस खुशी में हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया। सैकड़ों विद्यार्थियों वाहनों पर रैली के रूप में निकले।

कट ऑफ स्कोर

कॉमन रेंक लिस्ट 81

एससी 49

एसटी 27

April 27, 2017

PRIDE: उदयपुर का कल्पित बना JEE MAINS टॉपर, फुल माक्र्स प्राप्त कर रचा इतिहास


उदयपुर. ।
उदयपुर के छात्र कल्पित वीरवाल ने जेईई मेन्स 2017 में टॉप कर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहला मौका है जब किसी छात्र ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 360 में से 360 अंक प्राप्त किए हैं। जेईई मेन्स का परिणाम आने के बाद और कल्पित के टॉप करने पर खुशी की लहर दौड़ गई। 

कल्पित रेजोनेंस उदयपुर का छात्र है। कल्पित ने एनटीएसई  के प्रथम चरण में भी राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया था। साथ  ही उसने केवीपीवाय मे भी प्रथम रैंक प्राप्त कर चुका है। अब कल्पित के लिए एडवांस परीक्षा बड़ा लक्ष्य है जिसके लिए वह पूरी तरह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। 

गौरतलब है कि जेईई मेन के आधार पर जेईई एडवांस के लिए एंट्री मिलती है। एडवांस की परीक्षा 21 मई को होनी है। जेईई के लिए 28 अप्रैल को सुबह दस बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। दो मई को शाम 5 बजे तक बिना विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन स्वीकार किया जाएगा। वहीं, विलंब शुल्क के साथ चार मई को शाम पांच बजे तक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते 

जयपुर। सीबीएसई गुरुवार को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2017 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पेन-पेपर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 2 अप्रैल 2017 को, जबकि कंप्यूटर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 8 और 9 अप्रैल 2017 को आयोजित किया गया था। इसमें 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। यहां देखें जेईई मेन रिजल्ट....

रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें

- जेईई मेन रिजल्ट जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर घोषित किया गया है। रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड साथ में रखें।
- अपने स्कोर कार्ड का प्रिंट जरूर ले लें। अगर आप जेईई एडवांस के लिए खुद को क्वालिफाई पाते हैं, फौरन इससे जुड़ी सभी जानकारियां जुटाएं।

- अगर क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं तो ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर देखें कि आपको कहां एडमिशन मिल सकता है।


About

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →



Tags